भिंड: देहात थाना अंतर्गत कुसमार गांव में मामा कुएं में कूद गया। उसे बचाने के लिए भांजा भी कूदा। हालांकि वह उसे बचा नहीं पाया। लोगों ने भांजे को कुएं से बाहर निकाला। मामा की मौत हो गई । बताया गया कि शराब पार्टी के दौरान मामा किसी बात से नाराज हो गया था। इसके बाद उसने घर के पास बने कुएं में छलांग लगाई। दोनों को कुएं में छलांग लगाते देखा।
उन्होंने तत्काल ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू चलाकर दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर आए। जांच के बाद डॉक्टर ने मामा को मृत घोषित कर दिया जबकि भांजे का उपचार सर्जिकल वार्ड में चल रहा है। रघुवीर कड़ेरे निवासी कुसमार थाना देहात और कुलदीप कड़ेरे निवासी कुसमार मामा-भांजे हैं। मामा गौतम ने भांजे कुलदीप के साथ शराब पार्टी की। शराब पार्टी के बाद किसी बात पर माता गौतम घर के पास बने कुएं में कूद गया।
