अंबेडकर धाम में बनेंगे चार म्यूज़ियम हॉल, 12 करोड़ से अधिक मंजूर

ग्वालियर: ग्वालियर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में निर्मित किए जा रहे “अंबेडकर धाम” के द्वितीय चरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 12 करोड़ 16 लाख 42 हजार रूपए की राशि स्वीकृत कराई गई है। यह राशि राज्य स्तरीय डीएमएफ मद से स्वीकृत की गई है।अम्बेडकर धाम निर्मित करने का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के संघर्ष, विचार और संवैधानिक मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना है।

इस स्थल पर न केवल उनकी स्मृति को संजोया जाएगा, बल्कि यह शिक्षा, अध्ययन और प्रेरणा का एक जीवंत केंद्र भी बनेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत 28 जून को ग्वालियर प्रवास के दौरान जौरासी स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम का अवलोकन करने के साथ ही द्वितीय चरण शीघ्र प्रारंभ करने की बात भी कही थी।

मुख्यमंत्री द्वारा ग्वालियर में की गई घोषणा के तीन दिन के भीतर द्वितीय चरण के लिये प्रस्ताव अनुरूप 12 करोड़ 16 लाख 42 हजार रूपए की राशि स्वीकृत करा दी है। डॉ. अम्बेडकर धाम के प्रथम चरण में ग्राउण्ड फ्लोर पर 10 मीटर X 15 मीटर के 6 म्यूजियम हॉल, एक लाइब्रेरी 200 क्षमता का एक ऑडिटोरियम एवं म्यूजियम शॉप इत्यादि का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही द्वितीय चरण में भवन के प्रथम फ्लोर प्रांगण में गेस्ट हाउस, सड़क, पार्किंग, लाइट एण्ड साउण्ड शो आदि के स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य कर अम्बेडकर धाम को भव्य स्वरूप प्रदान किया जायेगा।

Next Post

नौकरी के अंतिम दिन साधना शर्मा बनीं नगर पालिका की सीएमओ

Tue Jul 1 , 2025
शिवपुरी:शिवपुरी नगर पालिका में पदस्थ एआरआई साधना शर्मा के लिए नौकरी का अंतिम दिन यादगार बन गया। नगर पालिका में एआरआई साधना शर्मा नगर पालिका के सभी दायित्व से मुक्त होने के दिन जब अपने सभी सहकर्मियों से अलग हो रही थीं, तभी उन्हें एक यादगार सौगात मिली।सीएमओ इंशाक धाकड़ […]

You May Like