सशक्त और सांस्कृतिक पहचान गढ़ रही दिल्ली: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली 21 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली आज विकास और विरासत के संगम से अपनी एक नई, सशक्त और सांस्कृतिक पहचान गढ़ रही है।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज उन्होंने यमुना तट पर सोनिया विहार में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा “दिल्लीवासियों का हृदय से धन्यवाद। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के 11 स्थलों पर आयोजित भव्य योग उत्सव में आपकी उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि जब सरकार और समाज एक साथ चलते हैं, तो संस्कृति जन-जन का संकल्प बन जाती है।”

उन्होंने कहा “दिल्ली के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सेवाभावी संगठनों और समर्पित योग साधकों को विशेष धन्यवाद, जिनके सहयोग और भागीदारी से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बना।”

मुख्यमंत्री ने कहा “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक शक्ति और आध्यात्मिक परंपराएँ आज वैश्विक गौरव प्राप्त कर रही हैं। योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उनके मार्गदर्शन में दिल्ली में सरकार और समाज मिलकर योग, स्वच्छता और जीवन मूल्यों को एक जन-आंदोलन का स्वरूप दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा “दिल्ली आज विकास और विरासत के संगम से अपनी एक नई, सशक्त और सांस्कृतिक पहचान गढ़ रही है। आइए, हम सभी मिलकर दिल्ली को संस्कार, संस्कृति और स्वस्थ जीवनशैली का पथ-प्रदर्शक बनाएं।”

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने छत्रसाल स्टेडियम में योग में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा कि योग जीवन के लिए महत्वपूर्ण अंग है। हमारे अनुशासन के लिए, सामाजिक समरसता के लिए यह बहुत मतवपूर्ण है। कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने त्यागराज स्टेडियम में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा “दिल्ली को पिछले कई सालों से योग व यमुना से दूर रखा गया मगर अब दिल्ली ने योग व यमुना से जुड़ने के लिए जनादेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत हमारी सरकार यमुना की स्वच्छता के लिए संकल्पित है।

Next Post

कर वृद्धि जनता के साथ धोखा 

Sat Jun 21 , 2025
इंदौर. नगर निगम द्वारा शहर में संपत्ति कर का स्लैब बदलने दिया गया है. स्लैब बदलने एसडी कचरा शुल्क दर में परिवर्तन से वृद्धि एवं जलकर राशि भी बढ़ा दी गई है. इसको लेकर कांग्रेस निगम के सभी झोनल कार्यालयों का घेराव करेगी. नेता प्रतिपक्ष ने टैक्स वृद्धि को जनता […]

You May Like