
इंदौर. नगर निगम द्वारा शहर में संपत्ति कर का स्लैब बदलने दिया गया है. स्लैब बदलने एसडी कचरा शुल्क दर में परिवर्तन से वृद्धि एवं जलकर राशि भी बढ़ा दी गई है. इसको लेकर कांग्रेस निगम के सभी झोनल कार्यालयों का घेराव करेगी. नेता प्रतिपक्ष ने टैक्स वृद्धि को जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है.नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने आज कहा कि पिछले साल बजट पेश करने के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा 535 कॉलोनी में टैक्स बढ़ाने की पहल की गई थी. उस समय सदन में यह कहा था कि टैक्स इस वर्ष से बढ़ेगा. अभी नगर निगम द्वारा संपत्ति कर के निर्धारण के स्लैब में ही परिवर्तन कर दिया गया है. शहर के इलाकों में जहां स्लैब परिवर्तन होगा, उनका कचरा परिवहन शुल्क भी बढ़ जाएगा. जलकर की दर 200 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 300 प्रतिमाह कर दी है. चौकसे ने कहा कि नगर निगम द्वारा टैक्स में वृद्धि करना जनता पर अतिरिक्त भार डालना है. निगम ने जनता के साथ धोखा करते हुए जनता पर 200 करोड रुपए का भार डाल दिया है. चौकसे ने कहा कि टैक्स वृद्धि वापस लेने करने को लेकर निगम के सभी झोनल कार्यालय का घेराव करेगी.
