
छतरपुर। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, जो बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं, तीन दिवसीय महाराष्ट्र-मुंबई ‘सनातन मठ’ यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। इस आध्यात्मिक प्रवास के दौरान वे मुंबई में स्थित सिद्ध अभिमंत्रित बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में भक्तों के बीच उपस्थित रहेंगे।
इन दो दिनों के दौरान पूज्य महाराज श्रद्धालुओं के बीच अभिमंत्रित भभूति (पवित्र राख) का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मुंबई में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि इस प्रवास के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भक्तों को धार्मिक मार्गदर्शन भी देंगे और आशीर्वाद प्रदान करेंगे, जिससे कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता बनी हुई है।
