महेश्वर पुलिस ने गांजे के खिलाफ की दो कार्रवाई 

महेश्वर। महेश्वर पुलिस ने रविवार तथा सोमवार को पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशन तथा एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी जगदीश गोयल के नेतृत्व में अवैध गांजा उगाने वालो के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए लगभग 44 लाख 37 हजार के गांजे के अवैध पौधे जब्त किए। उक्त कारवाई महेश्वर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र के आदिवासी अंचल के ग्राम बडवेल के खेतों में थाना प्रभारी जगदीश गोयल के नेतृत्व में संपन्न हुई।‌ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांजा आरोपी मायाराम पिता बल्लू डावर जाति भील निवासी ग्राम बडवेल के खेत में उगाया गया था । जप्त अवैध गांजा का वजन 389.7 किलो ग्राम जिसकी कुल कीमत 38 लाख 97000 हजार रूपये है। सोमवार शाम 4.00 बजे तक आरोपी मायाराम डावर निवासी बडवेल फरार है ।

वहीं दुसरे प्रकरण के दौरान 

महेश्वर पुलिस ने ग्राम बडवेल के ही आरोपी दयाराम पिता बल्लू डावर जाति भील के खेत से अवैध गांजा जिसका वजन 54 किलो जिसकी कीमत 05 लाख 40 हजार रूपये है जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज किया। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी दयाराम डावर निवासी बडवेल अभी तक फरार है। कारवाई के दौरान थाना प्रभारी जगदीश गोयल, उप निरीक्षक अजय भाटिया, उप निरीक्षक राकेश सिसोदिया, उप रक्षक सुनील जमाले ,सहायक उप निरीक्षक, कमल चौहान , कपिल अहिरवार, प्रधान आरक्षक मेवालाल सिवडिया, गुमान सिंह डावर, विक्कू गांठे, आरक्षक अमर मानवी संदीप वर्मा ,कुंदन वास्के, मुकेश कैनल उपस्थित थे।

एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश तथा मुखबीरों की सूचना के अनुसार महेश्वर क्षेत्र के ग्राम बडवेल आदिवासी क्षेत्र में पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है इसके तहत लगभग 44.37 लाख रुपए का अवैध गांजे के पोंधे जप्त किये गये है। पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। माल जप्त होने के बाद दोनों प्रकरणों में आरोपी फरार है। पुलिस ने मामले को पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया है।

Next Post

गांजे की अवैध खेती पर पुलिस कस रही शिकंजा, बिस्टान में 63 लाख 45 हजार के पौधे जब्त

Mon Nov 2 , 2026
खरगोन। राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत जिले में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। जिले में लगातार कार्रवाई कर लाखों रुपए मूल्य के गांजे के पौधे जब्त किए जा रहे है। यह खेती पारंपरिक फसलों की आड़ में हो रही है। पुलिस […]

You May Like