रीवा: सीईओ जिला पंचायत रीवा मेहताब सिंह गुर्जर ने विकासखण्ड रीवा की शासकीय हाई स्कूल एवं माध्यमिक शाला बहुरीबांध का औचक निरीक्षण किया.
सीईओ ने निरीक्षण के दौरान स्कूल में तथा स्कूल के शौचालय में सा$फ सफाई का अभाव पाया. उन्होंने तत्काल वॉश ऑन व्हील एप के माध्यम से शौचालय की साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए.
सीईओ द्वारा विद्यालय में उपस्थित छात्रों से संवाद किया और किताब पढ़वाई, साथ ही उपस्थिति पंजी की भी जांच की. सीईओ ने माध्यमिक शाला बहुरीबांध में निर्धारित समय से पूर्व बच्चों को शाला से छोडऩे के कारण संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए. सीईओ ने विद्यालयों में साफ-सफाई का अभाव पाये जाने पर संबंधित प्राचार्य, प्राधानाध्यापक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी व जन शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये.
