हत्या करने के इरादे से दो भाईयों पर हमला

जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में हत्या करने के इरादे से दो भाईयों पर बदमाशेां ने बका, लट्ठ से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपी फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक रवि यादव 26 वर्ष निवासी ग्राम परियट हनुमान मंदिर के पास पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार सुबह उसका भाई राजेश यादव बरा के पेड़ के सामने साहू जी की दुकान से सब्जी ले रहा पुरानी रंजिश पर संजय चौधरी, आकाश चौधरी, मनीष चौधरी विवाद करने लगे।

संजय चौधरी ने जान से मारने की नियत से बका से हमला कर उसके भाई राजेश यादव के सिर में चोट पहॅुचा दी, वह बीच बचाव करने लगा तो मनीष चौधरी एव आकाश चौधरी ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसे घसीट दिये । मनीष चौधरी ने लकड़ी से उसके वायें पैर की जांघ में चोट पहुॅचा दी।

Next Post

राह आसान: मंदिर व कालोनी जाने की बनेगी सड़क

Tue Jun 17 , 2025
सीहोर. सालों से स्वामी नारायण मंदिर के पास नरेन्द्र नगर कालोनी जाने वाले श्रद्धालुओं को रोड़ नहीं होने के कारण परेशानियां होती थीं. सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा एवं नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने 48 लाख से बनाए जाने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. इस अवसर […]

You May Like