राह आसान: मंदिर व कालोनी जाने की बनेगी सड़क

सीहोर. सालों से स्वामी नारायण मंदिर के पास नरेन्द्र नगर कालोनी जाने वाले श्रद्धालुओं को रोड़ नहीं होने के कारण परेशानियां होती थीं. सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा एवं नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने 48 लाख से बनाए जाने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने कहा कि क्षेत्र का तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है. शहर विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 50 करोड़ की सौगात दी थी, वहीं 51 करोड़ से अधिक की राशि के विकास कार्य किए थे. इस राशि से शहर का सर्वांगीण विकास हो सकेगा. इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि शहर की सभी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. गलियों को भी पक्की बनाया जा रहा है. भूमि पूजन के दौरान वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद आजम नेता, राजेश मांझी, अजय पाल सिंह राजपूत, संतोष शाक्य, कमलेश राठौर, मुकेश मेवाड़ा, नरेन्द्र राजपूत, प्रदीप गौतम के अलावा अन्य क्षेत्रवासी शामिल थे.

 

Next Post

प्रॉपर्टी पर गड़ाई नजर, ससुराल पक्ष दे रहा प्रताडऩा

Tue Jun 17 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के माता-पिता की प्रॉपर्टी पर ससुराल पक्ष नजर गड़ाते हुए प्रॉपर्टी की मांग कर उसे प्रताडि़त कर रहे है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति, सास, ससुर एवं जेठ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति […]

You May Like

मनोरंजन