बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया पर चला प्रशासन का बुलडोजर, रसूखदारों के स्वीमिंग पूल और निर्माण ध्वस्त

भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट में अतिक्रमण की कार्रवाई अब गति पकड़ती दिखाई दे रही है. टीटी नगर वृत्त क्षेत्र में निजी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई टी टी नगर तहसीलदार के निर्देशन में सेवनियां गौड़ गांव स्थित बड़े तालाब के कैचमेंट में 9 निजी भूमि पर अतिक्रमण हटाया गया. पहली कार्रवाई पुनीत बंसल की भूमि पर बने निर्माण की गई. इस यह सभी निर्माण रसूखदारों के बताए गए हैं. रसूखदारों मे रेखा तिवारी की निजी भूमि पर पक्की दीवार के साथ ही सीसी से निर्मित फुटपाथ को तोड़ा गया. उसके बाद उनके स्वीमिंग पुल को भी जेसीबी से तोडऩे की कार्रवाई की गई. इसी दौरान रेखा तिवारी भी आ गईं. उन्होंने अधिकारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा. इसी तरह अन्य निर्माण दीवार और शेड को जेसीबी से तोड़ा गया, इस दौरान तहसीलदार कुणाल राउत, नायब तहसीलदार, सुनीता देहलवार,राजस्व निरीक्षक पटवारी नगर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा के प्रभारी नीरज आनंद लिखार,अतिक्रमण अमला, वन वि जग के कर्मचारी ओर रातीबड़ थाने के पुलिस कर्मी मौजूद रहे.

जिन 9 लोगों के यहां पर कार्रवाई हुई उनमें रमिला अग्रवाल पत्नी विजय अग्रवाल फेंसिंग , रूपम सेवानी पिता मोतीलाल सोनी फेंसिंग एवं टीन शेड पक्की दिवार वाला मकान, बनवारीलाल पिता प्रभूदयाल, फेंसिंग, रूपम सेवानी पिता मोतीलाल सोनी फेंसिंग,मेसर्स एन्जी इंस्फ्राट्रक्चर प्रा.लि. नीरत सोनगटा पक्की फेंसिंग, पुष्पा सिंह पुत्री जयंत सिंह, शिव सिंह पुत्र देवी सिंह पक्की फेंसिंग, केके इन्द्रा मर्यादित वैभव गोयल पिता हरि नारायण पक्की फेंसिंग, पुनीत बंसल पिता मुकेश कुमार बंसल पक्की फेंसिंग शामिल हैं.

टीटी नगर वृत्त से हटाए 39 अतिक्रमण

टीटी नगर वृत्त के तहसीलदार कुनाल राउत ने बताया कि हमारे क्षेत्र के अंतर्गत 117 बड़े तालाब के कैचमेंट में निजी और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाए गए थे. जिनको सीमांकन के साथ ही चिन्हांकन भी किया गया था. उनमें से 23 शासकीय और 16 निजी भूमि से अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं. वर्तमान में 45 शासकीय और 33 निजी भूमि पर अतिक्रमण की कार्रवाई होना शैष है. जिन पर जल्द कार्रवाई की जाना है.

 

Next Post

ट्रैक्टर से भिड़ने के बाद नहर की रेलिंग में फंसी बस

Fri May 1 , 2026
सतना: जिले के कोटर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। बाणसागर नहर के पास एक यात्री बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर नहर की रेलिंग में जा फंसी। इस दुर्घटना में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा […]

You May Like