मौसम ने बदली रंगत, काले बादलों और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड

छतरपुर। गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में गहरे काले बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही। इस बदलाव के चलते तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और ठंड का असर बढ़ गया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह क्रमशः 14 और 26 डिग्री था। हवा में नमी लगभग 33 प्रतिशत मापी गई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक यही मौसम रहेगा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा।

मौसम विभाग के आर.एस. परिहार ने बताया कि वर्तमान में पूर्व से पश्चिम दिशा में 5-8 किलोमीटर प्रति घंटे की ठंडी हवाएँ चल रही हैं। इसी कारण शीतलहर का असर महसूस किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में कोहरे में वृद्धि और ठंड में और इजाफा होने की संभावना है।

 

छतरपुर के लोगों को मौसम विभाग ने सलाह दी है कि ठंडी हवाओं और बढ़ती शीतलहर के मद्देनजर सर्दी से बचाव के लिए उचित कपड़े पहनें और सुबह-शाम को अतिरिक्त सावधानी रखें।

Next Post

दो स्कूली बच्चों के झगड़े में हुआ था काली विसर्जन में पथराव 

Thu Nov 27 , 2025
आमला। काली विसर्जन जुलूस में हुए पथराव की घटना का आमला पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देशन में की गई जांच में पता चला कि घटना किसी साम्प्रदायिक कारण से नहीं बल्कि दो नाबालिग स्कूली छात्रों के आपसी झगड़े के कारण हुई थी। […]

You May Like