कांग्रेस ने निकाला भव्य सद्भावना मार्च 

जबलपुर। कांग्रेस पार्टी की 140 वर्षों की गौरवशाली विरासत, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से रविवार को विरासत के रक्षकों के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जबलपुर द्वारा भव्य सद्भावना मार्च का आयोजन किया गया।

यह सद्भावना मार्च डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर से टाउन हॉल में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियों और बैनरों के माध्यम से सामाजिक एकता, लोकतंत्र की मजबूती एवं संविधान की रक्षा से संबंधित संदेश दिए। कार्यक्रम में विरासत के रक्षक,वरिष्ठ कांग्रेसजन, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

संत रविदास जयंती पर सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Sun Feb 1 , 2026
जबलपुर। नगर में संत रविदास की जयंती रविवार को धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर रविदासिया समाज के लोगों ने जगह-जगह संत की प्रतिमा, छायाचित्रों का पूजन वंदन करने मंच व पंडाल लगाए। सुबह से देर रात तक उनके भजन व चौपाइयां साउंड से बजाई जाती रहीं। शोभायात्रा में […]

You May Like