
जबलपुर। नगर में संत रविदास की जयंती रविवार को धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर रविदासिया समाज के लोगों ने जगह-जगह संत की प्रतिमा, छायाचित्रों का पूजन वंदन करने मंच व पंडाल लगाए। सुबह से देर रात तक उनके भजन व चौपाइयां साउंड से बजाई जाती रहीं। शोभायात्रा में जय रविदास, जय गुरुदेव के जयकारे गुंजाएमान होते रहे।
संत रविदास जयंती पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उनके अनुयायियों ने प्रतिमाओं की स्थापना की थी, जिनकी विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत दमोहनाका चंडाल भाटा से दोपहर 12 बजे हुई। 1 बजे डॉ. अम्बेडकर चौक पहुंची। जहां पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा मालवीय चौक, तीन पत्ती, शास्त्री ब्रिज, गोरखपुर, बंदरिया तिराहा, पोलीपाथर, रेत नाका होते हुए गौरीघाट विसर्जन कुंड पहुंची। यहां पर विधि विधान से संत का पूजन कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
शोभायात्रा में रविदास समाज की 30 झांकियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 270 अन्य झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं, जिसमें वर्तमान समाजिक परिदृष्य से देशभक्ति के स्वरूप सम्मिलित हुईं। शोभा यात्रा में एड. बालकिशन चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, एड. गोपी चौधरी, रामनाथ, एड. दीपक चौधरी, एड. सूरज चौधरी, विवेक सतनामी, एड. नवीन रैदास, रोशन चौधरी, संजय अहिरवार, कार्तिक चौधरी, मनोज मासाहब, राहुल, धर्मेन्द्र, अशोक चौधरी, गोपाल चौधरी, नीरज चौधरी, अंकुश चौधरी, राकेश चौधरी, शिवपाल, करण, ललिति, दुर्गेश, सतीश, बंटी, मंजू, कंचन, साहिल समेत अन्य सामाजिक लोग उपस्थित थे।
