पत्रकारिता समाज का दर्पण, संकट परिवर्तन का संकेत 

भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बुधवार को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह आयोजन भोपाल स्थित हिंदी मेल भवन में संवाद हस्तियों से बात सेंट्रल प्रेस क्लब के साथ शीर्षक से हुआ।

कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने नर्मदा परिक्रमा से जुड़ी अपनी अनुभूतियों और संस्मरणों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जब मानवता संक्रमण काल से गुजरती है, तो विचार और अच्छे फैसले सामने आते हैं। यदि पत्रकारिता किसी संकट का सामना कर रही है, तो इसका अर्थ है कि समाज में बड़े बदलाव की तैयारी है।

मंत्री पटेल ने पत्रकारिता को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि जब यह दर्पण चुनौतियों का सामना करता है, तो वह व्यापक सामाजिक परिवर्तन का संकेत होता है। उन्होंने पत्रकारों की समाज के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उपस्थित पत्रकारों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Next Post

व्यापक जनजागरूकता एवं भूकंप रोधी संरचनाओं का निर्माण कर आपदा से हानि को कम किया जा सकता है

Wed Aug 27 , 2025
नीमच। आपदा प्रंबधन संस्थान गृह विभाग भोपाल द्वारा जिला प्रशासन नीमच एवं आपदा प्रंबधन नेटवर्क भोपाल के संयुक्त तत्वाधन में अपर कलेक्टर बी.एस कलेश, एसडीएम संजीव साहू की उपस्थिति में कलेक्ट्रोरेट सभा कक्ष नीमच में 27 अगस्त से तीन दिवसीय भूकम्प रोधी निर्माण के सम्बधं में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की […]

You May Like