श्योपुर: श्योपुर पुलिस ने बस दुर्घटना व उसमे जनहानि रोकने के लिये अभियान शुरू किया है। इसके तहत बस दुर्घटनाओं को कम करने व सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उददेश्य से आम जनता को जागरूक करने के लिये प्रत्येक बस पर विशेष पोस्टर लगाये जा रहे हैं। जिसमें सभी यात्रियों से आग्रह किया जा रहा है कि वह यात्रा से पहले इन पर ध्यान दे और कोई कभी हो तो पुलिस द्वारा दिये गये इन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें। इस अभियान का नाम दिया गया है आप भी बने प्रहरी।
श्योपुर पुलिस का यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल की पहल पर शुरू हुआ है। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल को सूचना मिली कि श्योपुर में संचालित बसों में काफी कुछ कमियां है तो उन्होंने इसके लिये स्वयं निरीक्षण कर संचालित बसों को देखा और आरटीओ टीम व पुलिस को साथ लेकर इस अभियान की परिकल्पना की। पुलिस अधीक्षक अग्रवाल के अनुसार अब सभी बसों में पोस्टर लगाये गये हैं। विशेष बस यात्री जागरूकता अभियान को “मैं भी प्रहरी” नाम दिया गया है।
