
इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के दामोदर नगर में बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. महज एक मिनट के भीतर चोर बाइक लेकर फरार हो गए. घटना ने इलाके में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
क्षेत्र के निवासी की बाइक घर के बाहर खड़ी थी. दो युवक मौके पर पहुंचे, कुछ देर इधर-उधर नजर घुमाई और चंद सेकंड में लॉक तोड़कर वाहन लेकर भाग निकले. पूरी वारदात 60 सेकंड से भी कम समय में पूरी हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. थाना प्रभारी इंद्रमणी पटेल का कहना है कि चंदन नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.
