जोकोविच ने राओनिक के रिटायरमेंट पर दी भावुक प्रतिक्रिया

मेलबर्न, 13 जनवरी (वार्ता) मिलोस राओनिक ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए प्रोफेशनल टेनिस से रिटायरमेंट की घोषणा की। इस खबर के बाद, नोवाक जोकोविच ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने राओनिक को उनके यादगार करियर के लिए बधाई दी।

जोकोविच ने लिखा, “एक शानदार करियर के लिए बधाई।” फेलिक्स ऑगर-एलियासिम, जिन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में डबल्स में राओनिकके साथ पार्टनरशिप की थी, उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा: “अब तक के सबसे महान कनाडाई। आपने कनाडाई टेनिस में जो कुछ भी योगदान दिया, उसके लिए धन्यवाद और व्यक्तिगत तौर पर इतने सालों तक एक शानदार उदाहरण और मेंटर बनने के लिए धन्यवाद।”

बियांका एंड्रीस्कू, स्टीव नैश, जोस बॉतिस्ता, वेरा वैंग, जॉन इस्नर और ज़िज़ू बर्ग्स उन सितारों में से थे जिन्होंने इंस्टाग्राम पर राओनिक की रिटायरमेंट पोस्ट पर कमेंट्स में अपने मैसेज शेयर किए।

एंड्रीस्कू ने कमेंट किया, “कनाडाई लेजेंड”। इस्नर ने लिखा, “शानदार करियर, जिसे पूरे समय क्लास और प्रोफेशनलिज़्म के साथ पूरा किया।”

राओनिक के करियर के आंकड़े :

-एटीपी रैंकिंग में नंबर 3
-383 टूर-लेवल जीत
-8 एटीपी टाइटल
-विंबलडन फ़ाइनल और 4 एटीपी मास्टर्स 1000 फ़ाइनल
-एसेस में रिकॉर्ड में नंबर 9 (8,445)

Next Post

बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव का फ़ैसला काम नहीं किया : नायर

Tue Jan 13 , 2026
नवी मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) यूपी वॉरियर्ज़ (यूपीडब्ल्यू) के कोच अभिषेक नायर ने बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव को विपक्षी टीम के आधार पर बनाई गई रणनीति बताया और माना कि हरलीन देओल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के ख़िलाफ़ ओपनिंग कराने का फ़ैसला ग़लत था। उन्होंने इस फ़ैसले की पूरी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।