सिहावल विधायक ने छात्रों को बांटी साइकिलें

बहरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरी में आयोजित नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। प्राचार्य हिमांचल सिंह ने योजना की जानकारी दी। विधायक पाठक ने कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज़ से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय पहुँचने में सुविधा होगी और पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या खत्म होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। बहरी में सांदीपनि विद्यालय खोलने का प्रयास करने और विद्यालय भवन की मरम्मत हेतु एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

लायंस क्लब की पिक्टोरियल बायोग्राफी पेंटिंग प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही

Tue Sep 16 , 2025
भोपाल। नूर पैलेस में लायंस क्लब द्वारा पिक्टोरियल बायोग्राफी पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न महान हस्तियों के जीवन और योगदान को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शक अभिभूत हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमी, शिक्षाविद्, समाजसेवी और आम नागरिक […]

You May Like