स्नेहलता गंज दूसरा भागीरथपुरा बनने के कगार पर

इंदौर: शहर का स्नेहलतागंज इलाका दूसरा भागीरथपुरा बनने की कगार पर खड़ा है. उक्त इलाके के रहवासी कई दिनों से गंदे पानी की समस्या से परेशान है. गंदे पानी के कारण कई घरों के रहवासी बीमार पड़ गए है. मामले की शिकायत करने पर भी नगर निगम द्वारा समस्या का हल नहीं किया जा रहा है.नगर निगम वार्ड 56 के स्नेहलता गंज गली नंबर 3 की 6 से 7 मल्टीयों के रहवासी इन दिनों बोरिंग और नल में गंदे और बदबूदार पानी आने से बहुत परेशान हैं. गंदा पानी पीने के कारण क्षेत्र के कई घरों रहवासी बीमार है और उनका इलाज चल रहा है.

स्नेहलता गंज गली 3 में स्थित प्रेम पैराडाइज के रहवासियों ने बताया कि उनकी बिल्डिंग के पास से ड्रेनेज लाइन गुजर रही है जो सेंट्रल जेल तक जाती है. उक्त ड्रेनेज लाइन लंबे समय से चौक है. इसके कारण उनकी बिल्डिंग में स्थित बोरिंग और नर्मदा लाइन में पिछले दो माह से गंदा बदबूदार पानी आ रहा है. गंदा पानी के पीने के कारण क्षेत्र में 10-15 लोग बीमार हो चुके हैं. जिनका इलाज अभी घर पर ही चल रहा है. सभी को उल्टी दस्त की शिकायत शिकायत है और डॉक्टर से स्लाइन चढ़ावा कर आ रहे है. रहवासियों ने बताया कि कई बार नगर निगम को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन निगम का एक ही जवाब रहता है कि यहां नई डालने पर ही समस्या हल होगी.

इनका कहना है
इस बारे में रहवासी नीलेंदु दवे ने कहा कि स्नेहलतावगंज दूसरा भागीरथपुरा बनने की स्थिति में है. गंदे पानी की समस्या से पीड़ित है. पार्षद आकर देखते तक नहीं है. वहीं निगम अधिकारियों को शिकायत करने पर पानी का सैंपल लेकर जाते है, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं होता हैं.
रहवासी राजू पोरवाल ने कहा कि मेरे घर के चारों सदस्य उल्टी दस्त से ग्रसित है. मैं दो दिन से बीमार हूं और गंदे पानी पीने के कारण ही सब बीमार हो रहे हैं. अभी भी कमजोरी बनी हुई है. बाहर से आरो का पानी खरीद कर पी रहे हैं.
रहवासी विक्रम मेहता ने बताया कि नर्मदा और बोरिंग दोनों में गंदा पानी आ रहा है. यही स्थित रही तो स्नेहलता गंज दूसरा भागीरथपुरा बन जाएगा. हालत बहुत खराब है. जेल के चैंबर चौक होने के कारण गंदा पानी जमीन में रिस कर बोरिंग में उतर रहा है. यही स्थित नर्मदा लाइन की है. शिकायत करते है तो निगम अधिकारी कहते हैं जब तक जेल वाली नई लाइन नहीं डलेंगी, तब तक स्थाई समाधान नहीं होगा.

टैंकर से पानी की व्यवस्था की जा रही
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मेरी जानकारी आ गया है. मैंने सभी रहवासियों को पानी उपयोग का मना कर दिया है. टैंकर से पानी की व्यवस्था की जा रही है. जेल के नीचे वाली ड्रेनेज लाइन को देखकर रिपोर्ट देने का कहा है

Next Post

नगर निगम इंजीनियरों को मिली पदोन्नति

Sun Jul 26 , 2026
इंदौर:नगर निगम में वर्षों से लंबित इंजीनियरो की पदोन्नति आखिर हो गई. उक्त निर्णय मेयर-इन-काउंसिल ने उपयंत्री (सिविल) से सहायक यंत्री (सिविल) तथा तीन सहायक यंत्रियों को कार्यपालन यंत्री के पद पर पदोन्नति देने की स्वीकृति दे दी है.आज पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारी नगर निगम सचिवालय […]

You May Like