जल संरक्षण का संकल्प लें- यादव

भोपाल, 22 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व जल दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से जल संरक्षण के लिए संकल्प लेने का आव्हान किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व जल दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर सभी से जल संरक्षण के लिए संकल्प लेने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि जल से ही हमारा कल सुरक्षित है। यह प्रकृति का अमूल्य उपहार है, जिसका संरक्षण और संवर्धन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा आइए, हम सब मिलकर जल संसाधनों की सुरक्षा का संकल्प लें और एक समृद्ध भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने प्रदेशवासियों से जल बचाने के लिए जागरूक रहने और जल संरक्षण के सभी उपाय अपनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि जल संकट की गंभीरता को उजागर करने और इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। प्रदेश सरकार भी इस वर्ष 30 मार्च से जल गंगा जल संवर्धन अभियान प्रारंभ करने जा रही है। जल संरक्षण में जन सहभागिता बढ़ाने और अधिकाधिक जल संरचनाओं के निर्माण की मूल मंशा से जुड़ा यह अभियान लगातार 90 दिनों तक चलेगा। इस अवधि में जल बचाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Next Post

क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 4 लाख का गांजा बरामद

Sat Mar 22 , 2025
भोपाल: राजधानी पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 15 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। क्राइम ब्रांच की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार […]

You May Like