
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को रायसेन रोड स्थित गुदावल के कंकाली माता मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूजन कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, वरिष्ठ नेता रामपाल सिंह तथा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा शामिल रहे।
मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में नेताओं ने माता के दर्शन कर प्रदेश में शांति, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।
