
भोपाल: राजधानी पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 15 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। क्राइम ब्रांच की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।
मिली जानकारी के अनुसार ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमपी नगर में यश बैंक के सामने कुछ लोग गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
