
भोपाल, 4 जनवरी. टीला जमालपुरा स्थित एक मकान से चोर लैपटाप, घड़ी और चांदी का ब्रेसलेट समेत हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार हरिशंकर विश्वकर्मा (58) सूबेदार कालोनी टीला जमालपुरा में रहते हैं और केबल टीवी का काम करते हैं. पिछले दिनों उनकी बेटी अपने कमरे में लैपटाप लेकर पढ़ाई कर रही थी. कुछ समय बाद वह किसी काम से मकान की दूसरी मंजिल पर चली गई. बेटा जब आफिस जाने के लिए कमरे में अपना ब्रेसलेट लेने पहुंचा तो पता चला कि वह गायब है. इसके साथ ही अलमारी में रखी एक टाइटन कंपनी की घड़ी और टेबिल पर रखा बेटी का लैपटाप भी नहीं था. खुले मकान में घुसकर बदमाश हजारों रुपये का सामान चोरी कर गायब हो चुका था. घटना के बाद हरिशंकर जरूरी काम से दिल्ली चले गए थे, इसलिए शुक्रवार को उन्होंने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0000000000
किराना दुकान पर चोरों का धावा
भोपाल, 4 जनवरी. गांधी नगर थानांतर्गत गणेश मंदिर तिराहा स्थित किराना दुकान का ताला तोड़कर चोर दूध के पैकेट, सिगरेट, गुटखा, चिल्लर समेत करीब दस हजार का सामान चोरी कर ले गए. पुलिस ने दुकान मालिक राहुल मूलचंदानी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इसी प्रकार नए साल में तलैया थानांतर्गत काली मंदिर दर्शन करने पहुंची मोहिनी जायसवाल की जेब से किसी ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया. चोरी गए मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपए बताई गई है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
0000000000
विभिन्न स्थानों से एक दर्जन दोपहिया वाहन चोरी
भोपाल, 4 जनवरी. नया साल शुरू होते ही दोपहिया वाहन चोर भी सक्रिय हो गए हैं. पिछले चौबीस घंटे के दौरान शहर के विभिन्न थानों में एक दर्जन दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं सामने आई हैं. जानकारी के अनुसार ऐशबाग स्थित महामार्ई के बाग से राजेश अग्रवाल, माता मंदिर टीटी नगर से लव कुमार सेन, गीतांजलि काम्पलेक्स कमला नगर से नीतेश सिंह, गांधी मार्केट पिपलानी से अशोक मेहरा, मानसरोवर काम्पलेक्स एमपी नगर से प्रदीप कुमार साहू की बाइक चोरी चली गई. इसी प्रकार संस्कार भारती स्कूल कटारा हिल्स से ऋषभ साहू, बागसेवनिया बाजार से राजेश राय, लखेरापुरा कोतवाली से कैलाशचंद्र सोनी, आर्च ब्रिज के पास श्यामला हिल्स से रवि कुशवाह, सिल्वर लाइन अस्पताल के पास शाजहांनाबाद से बृजलाल धाकड़, लालघाटी स्थित रायल शादी हाल कोहेफिजा से निसार अली और ग्रीनसिटी शादी गार्डन हलालपुरा से मेहमूद खान की बाइक चोरी चली गई. पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
