नाली निर्माण के लिए विस्थापित होगी प्रतिमा

दोराहा. हनुमान मंदिर समिति विधायक सुदेश राय की समझाईश पर नाली निर्माण में सहयोग करने के लिए तैयार हो गई है. दोराहा बाजार मुख्य सड़क पर स्थित मंदिर में विराजित हनुमान प्रतिमा को अब विधिविधान से विस्थापन किए जाने की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

ग्राम पंचायत द्वारा विधायक सुदेश राय की अनुशंसा के बाद पानी निकासी के लिए मु य बाजार की सड़क के किनारे नाली निर्माण किया जाना प्रस्तावित किया गया था. लेकिन नाली निर्माण में हनुमान मंदिर भवन बाधा उत्पन्न कर रहा था. मंदिर समिति के सदस्य नाली निर्माण के लिए मंदिर और प्रतिमा विस्थापित करने को तैयार नहीं थे. अनेक लोग मंदिर समिति सदस्यों को मना चुके थे, लेकिन वह विराजित हनुमान प्रतिमा के विस्थापन के लिए किसी भी तरह से तैयार नहीं थे और इस कार्य को धर्म शास्त्रों के विरुद्ध बता रहे थे.

विधायक सुदेश राय कार्य प्रगति का निरीक्षण करने के लिए दोराहा पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति सदस्यों और ग्राम के वरिष्ठजनों से अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देव प्रतिमा विस्थापन का उधारण देते हुए समझाईश दी और नाली निर्माण के बाद विधिविधान से हनुमान प्रतिमा को मूल स्थान से कुछ पीछे स्थापित करने के लिए कहा जिस के बाद सभी मान गए और समस्या का समाधान हो गया. बीते दिनों से नाली निर्माण का विरोध किया जा रहा था जिस कारण मुख्य बाजार में निर्माण कार्य थम गया था. विधायक सुदेश राय के हस्तक्षेप के बाद दोराहा नगर में अब विकास कार्यों को गति मिलेगी और निर्माण व विकास कार्य का लाभ जनता को मिलेगा.

 

Next Post

नई शिक्षा नीति से भारत को फिर मिलेगा विश्वगुरु का स्थान

Sun Jul 20 , 2025
इंदौर: प्रदेश के उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति भारतीयता […]

You May Like