कुंदन भारतद्वाज और ऋचा दीक्षित की फ़िल्म “दुल्हन ई. एमआई वाली” की शूटिंग पूरी

मुंबई, 18 सितंबर (वार्ता) जानेमाने निर्देशक सूरजगिरी के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फ़िल्म “दुल्हन ई एम आई वाली”की शूटिंग पूरी हो गई है।
यह फ़िल्म उतर प्रदेश के भदोही गोपीगंज की खूबसूरत लोकेशनों पर शूट की गई है। आर. जी प्रोडक्शन हॉउस के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता राकेश सदानंद गुप्ता है, जबकि लेखक मणि भारती, कार्यकारी निर्माता जीतेन्द्र सीताराम गुप्ता, संगीत एस. कुमार है।
निर्देशक सूरज गिरी ने कहा कि “हमारी पूरी टीम दिल से मेहनत की है। हमें उम्मीद है की दर्शक इस फ़िल्म से खुद को जोड़ पाएंगे।
पारिवारिक पृष्ठ भूमियो पर केंद्रित इस फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में कुंदन भारतद्वाज और ऋचा दीक्षित के साथ साथ विनोद मिश्रा, नीलम पांडेय, सुनील दत्त पांडेय एवं अन्य कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जल्द ही शुरू किया जायेगा।

Next Post

दर्शकों को कैरी का निडर रूप दिखाने के लिए उत्साहित हैं आशी सिंह

Thu Sep 18 , 2025
मुंबई, 18 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री आशी सिंह सोनी के शो उफ़्फ… ये लव है मुश्किल अपने निभाये किरदार कैरी का निडर रूप दर्शकों को दिखाने के लिये उत्साहित है। सोनी सब का शो उफ़्फ… ये लव है मुश्किल अपने गहरे जज़्बात, पारिवारिक ड्रामा और युग सिन्हा (शब्बीर अहलूवालिया) एवं कैरी […]

You May Like