ग्वालियर में मनी बकरीद, मस्जिद-ईदगाहों में नमाज अदा कर मांगी देश की खुशहाली की दुआ

ग्वालियर: बकरीद आज शनिवार को ग्वालियर में सादगी से मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह ईदगाह और सभी मस्जिदों में पहुंचकर विशेष नमाज अदा कर देश की खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह, मस्जिद के अंदर ही नहीं बाहर सड़कों तक पर लोग नमाज अदा करते देखे गए। नमाज पढ़ने के बाद ईदगाह व मस्जिद के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दीं।

बकरीद पर हजारों लोगों ने सुबह 7 से 9 बजे के बीच घर, ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की। बकरीद का त्योहार अमन-चैन और भाईचारे से मनाया जाए,इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने लगातार तीन दिन शांति समिति की बैठक कर यह सुनिश्चित किया है कि कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास न हो।

जीवाजीगंज में शहर काजी ने अदा की नमाज: शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी ने सुबह 8 बजे जीवाजीगंज ईदगाह में नमाज अदा की। साथ ही सभी को ईद की बधाइयां दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद के त्योहार को सभी अमन और भाईचारे के साथ मनाएं। त्योहार के साथ-साथ शहर को सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

Next Post

पहाड़ों पर रचा गया अभूतपूर्व इतिहास, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है चिनाब ब्रिज

Sat Jun 7 , 2025
रियासी: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चेनाब नदी पर बना चिनाब रेलवे पुल अब विश्व की इंजीनियरिंग का एक नया चमत्कार बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक ‘सिंगल-आर्क’ रेलवे पुल का कल शुक्रवार को उद्घाटन किया था, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा आर्क पुल माना जा रहा […]

You May Like

मनोरंजन