उत्तराखंड के पांच जिलों मेंमौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

देहरादून 15 जून (वार्ता) भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र ने उत्तराखंड के पांच जिलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन घंटों के लिए येला अलर्ट जारी किया है। इस दौरान, संबंधित क्षेत्रों में लोगों एवं पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

इस चेतावनी के अनुसार, सोमवार अपराह्न 2:07 बजे से शाम 5:07 बजे तक तीन घंटों में जिला बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर तथा देवल, कपकोट, मुनस्यारी, डीडीहाट, बद्रीनाथ, केदारनाथ, तुंगनाथ, बरकोट, पुरोला तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान आने की अनुमान जताया गया है।

विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को इस दौरान घरों में या फिर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

 

Next Post

ईयू एवं अमेरिका की स्टारमर की घटती लोकप्रियता पर नजर

Mon Jun 15 , 2026
माॅस्को, 15 जून (वार्ता/स्पूतनिक) यूरोपीय संघ और अमेरिका, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की गिरती लोकप्रियता पर नज़र रखे हुए हैं और उन्होंने इस बात भी चिंता व्यक्त की है कि अगर श्री स्टारमर की जगह कोई इस पद पर आता है तो यूक्रेन और अमेरिका के साथ ब्रिटेन के […]

You May Like