ईयू एवं अमेरिका की स्टारमर की घटती लोकप्रियता पर नजर

माॅस्को, 15 जून (वार्ता/स्पूतनिक) यूरोपीय संघ और अमेरिका, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की गिरती लोकप्रियता पर नज़र रखे हुए हैं और उन्होंने इस बात भी चिंता व्यक्त की है कि अगर श्री स्टारमर की जगह कोई इस पद पर आता है तो यूक्रेन और अमेरिका के साथ ब्रिटेन के रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा। यह जानकारी ‘पोलिटिको’ अखबार ने सोमवार को मौजूदा एवं पूर्व अमेरिकी और यूरोपीय संघ के राजनयिकों के हवाले से दी।

मौजूदा और पूर्व राजनयिकों ने अखबार को बताया कि प्रधानमंत्री पद पर श्री स्टारमर की साख गिरी है और उनके उत्तराधिकारी माने जा रहे मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम से क्या उम्मीद करनी चाहिए ,इसका भी उन्हें कोई अंदाज़ा नहीं है । अखबार के एक सूत्र ने कहा कि श्री स्टारमर यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने और व्लादिमीर ज़ेलेंस्की के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए अलग पहचान रखते हैं जबकि नए नेता को यूक्रेन सरकार के प्रमुख के साथ संबंध बनाने में समय लग सकता है।

एक अमेरिकी अधिकारी ने यह चिंता भी व्यक्त की कि श्री बर्नहैम के नेतृत्व में ट्रांस अटलांटिक संबंध और ज्यादा खराब हो सकते हैं जो ईरान पर अमेरिकी हमलों का समर्थन करने से श्री स्टारमर के इनकार के कारण पहले ही कमजोर हो चुके हैं। मई की शुरुआत में, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार के बाद लेबर पार्टी के लगभग 100 सांसदों ने श्री स्टार्मर से इस्तीफ़ा देने की मांग की। लेबर सांसद जोश साइमंस ने घोषणा किया है कि वे मेकरफ़ील्ड के सांसद का पद छोड़ रहे हैं और अपनी सीट बर्नहैम को सौंप रहे हैं। इसके बाद श्री बर्नहैम ने पुष्टि करते हुए कहा कि वह पार्टी के नेतृत्व के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं।

 

 

 

Next Post

केशकाल घाट में ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरा वाहन पलटा, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Mon Jun 15 , 2026
कोंडागांव, 15 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में केशकाल घाट पर सोमवार सुबह ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरा एक वाहन ब्रेक फेल होने के कारण पलट गया। दुर्घटना के बाद ऑक्सीजन रिसाव होने से कुछ समय के लिए क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गयी, हालांकि चालक की सूझबूझ और […]

You May Like