फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की जमीन हड़पने वाले गिरोह को किया बेनकाब, दो और फरार आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

इंदौर: कृषि भूमि के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कसते हुए दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में चंदन कीर और मेहरबान सिंह कीर शामिल हैं. इससे पहले इस मामले में प्रवीण पूनमचंद और प्रवीण सिसोदिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की ईओडब्ल्यू टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई. शिकायतकर्ता विशाल सिंह ने क्राइम ब्रांच को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने फर्जी अनुबंध पत्र और नक्शे तैयार कर करोड़ों रुपये मूल्य की कृषि भूमि को अवैध रूप से बेचकर भारी मुनाफा कमाया है.

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आपसी षड्यंत्र कर जमीन के स्वामित्व से जुड़े सिविल विवाद के निराकरण से पहले ही कूटरचित दस्तावेज और फर्जी कॉलोनी का नक्शा बनाकर तीसरे पक्ष को जमीन बेच दी. इस तरह करीब 3 करोड़ 62 लाख रुपये की रकम हड़प ली. मामले में चंदन कीर, मेहरबान सिंह कीर, सीमाबाई, कृष्णाबाई, प्रवीण पूनमचंद और प्रवीण सिसोदिया को आरोपी बनाया है. क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर टीम की मदद से चंदन को चिन्हित कर गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक और फर्जी दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ जारी है. पुलिस को आशंका है कि गिरोह से जुड़े और भी ठगी के मामलों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल सभी आरोपियों की पुलिस रिमांड लेकर उनके सहयोगियों, बैंक खातों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

Next Post

बॉम्बे हॉस्पिटल के पास पान गुमटी की आड़ में नशे का धंधा, पुलिस ने शातिर तस्कर को दबोचा

Wed Feb 11 , 2026
इंदौर:लसुडिया इलाके में पान की गुमटी की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी बॉम्बे हॉस्पिटल के पास गुमटी से गांजा और ब्राउन शुगर बेचता था, जिसे वह मल्हारगंज स्थित अपने घर से लाकर सप्लाई करता […]

You May Like