वाल्मीकि समाज के बच्चों के सम्मान से उनके माता-पिता गौरवान्वित हुए

रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही समाज और देश का नेतृत्व करता है. बाल्मीकि समाज के बच्चों के सम्मान से उनके माता-पिता गौरवान्वित हुए हैं. बच्चों के सम्मान से उनके परिजनों का भी सम्मान हुआ है. उप मुख्यमंत्री ने भारतीय वाल्मीकि जन विकास संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया.

मानव भवन में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वाल्मीकि समाज भी शिक्षा के प्रति जागरूक है. उन्होंने अपने बच्चों को कड़ी मेहनत कर पढ़ाया है. शिक्षा से ही विकास होता है और सुनहरे सपने शिक्षा के ही माध्यम से साकार होते हैं. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मान प्राप्त करने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उनसे प्रेरणा लेकर अन्य विद्यार्थी व परिजन शिक्षा के प्रति अपनी रूचि को सशक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के विद्यार्थी प्रतिभावान हैं. जरूरत इस बात की है कि उन्हें प्रोत्साहित किया जाए. उन्होंने अपेक्षा की कि समाज के बच्चे लगन से शिक्षा लेकर आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उप मुख्यमंत्री ने बाल्मीकि समाज द्वारा प्रस्तुत मांगों से सहमत होते हुए उनकी पूर्ति कराए जाने के लिए आश्वस्त किया. कार्यक्रम को पूर्व पार्षद सतीश सोनी एवं शिवदत्त पाण्डेय, श्रीमती हेमलता सिंह, चिंटू सोनी एवं सुरेशचन्द्र ने भी संबोधित किया. उप मुख्यमंत्री का वाल्मीकि समाज द्वारा शॉल एवं प्रतीक चिन्ह सौंपकर सम्मान किया गया. इस अवसर पर एनडी अटवाल, अटल हरिओम, राजेन्द्र करोसिया, मुन्ना वाल्मीकि, बुद्धसेन करोसिया, संगीता करोसिया सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग, प्रतिभाशील विद्यार्थी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे.

Next Post

बंडा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर चर्चा

Sun Aug 24 , 2025
बंडा। आगामी त्यौहार गणेश उत्सव, ईद मिलादुन्नबी एवं जैन पर्यूषण पर्व को लेकर बंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी रवीश श्रीवास्तव एवं एसडीओपी प्रदीप बाल्मीकि की उपस्थिति रही। बंडा थाना प्रभारी अंजलि उदैनिया, नगर परिषद सीएमओ आरसी अहिरवार, विद्युत विभाग के […]

You May Like