बैतूल: पत्नी के चरित्र पर शक करने वाला पति आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बैतूल पुलिस ने चार माह से फरार चल रहे आरोपी निलेश उइके को गिरफ्तार किया। मई में पत्नी कल्पना की संदिग्ध मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम में पसली पर गंभीर चोटें मिलने से हत्या की पुष्टि हुई थी।
जांच में सामने आया कि निलेश ने लोहे के पाइप से पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला और फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को दबोचते हुए हत्या में प्रयुक्त पाइप भी बरामद किया। अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया
