भोपाल, 03 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है।
डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, ”विश्व पटल पर फिर से गूंजी भारत माँ की जय-जयकार। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ दि ऑर्डर ऑफ दि स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान भारत एवं घाना के समृद्ध होते संबंधों एवं विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक है।”
