नागर सिंह और समाज सेवी शर्मा ने बढाया गरबा खेलती हजारों ग्रामीण बेटियों का उत्साह….फुटतालाब में नही बची पैर रखने की जगह

मेघनगर, प्रसिद्ध तीर्थ स्थल फुटतालाब में माँ के गरबो की रात आस्थाओं की रोशनी से उजालो में बदल रही हैँ….अनुशासन केँ साथ धर्म और भारत की विभिन्न पारंपरिक संस्कृतियों को एक रूप में उकेरने वाले श्री वनेश्वर मारूति नंदन नवरात्री महोत्सव नित नए इतिहासों की रचना कर धर्म के उत्कृष्ट दृश्यों को प्रदेश भर में लोकप्रिय कर रहा हैँ….कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान समाज सेवी बृजेंद्र चुन्नू शर्मा कमरु अजनार पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शैलेष दुबे पिछला वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश दातला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश परमार सुशील शर्मा रमेश परमार उदय बिलवाल एडिशनल एसपी झाबुआ के मुख्य आतिथ्य में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा गरबा पांडाल खचाखच भरा दिखाई दिया क्षेत्र की ग्रामीण बेटियों की गौ माता को बचाने की प्रस्तुति किसानों से जुड़ी प्रस्तुति को देखकर मुख्य अतिथि भाव विभोर हो गए और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और आयोजन समिति के सदस्य श्री जैन ने उन्हें पुरस्कृत भी किया l वही

माँ रोग्या देवी मंदिर समिति खवासा से पहुँचे राहुल और सदस्यों ने धर्म के मजबूती करण और अंसख्य युवाओ को धर्म से जोडने पर समाजसेवी श्री जैन और परिवार का सम्मान भी किया l मुख्य अतिथियों के स्वागत में क्षेत्र की बेटियों ने जहां क्षेत्र की संस्कृति को प्रस्तुत किया वहीं क्षेत्र की संस्कृति पर उन्हें गर्व क्यों है इसको भी गरबों माध्यम से मुख्य अतिथियों तक पहुँचाया l वही भारतीय मूल के पायलेट कैप्टन स्मित मच्छार जो हाल ही में चर्चा में आए पर भी ग्रामीण बेटियों ने प्रस्तुति देकर सभी का सर सम्मान से ऊचा कर दिया l गरबा देखने और खेलने वालों की भीड़ इतनी थी के पूरे पंडाल में पेड़ तक रखने की जगह नहीं बची आयोजक प्रशासन के साथ लगातार लोगों के बैठने की व्यवस्था की बावजूद इसके कई लोगो को जगह नही मिली l इसके अतिरिक्त बाहर से आए गरबा दलों और क्षेत्र की ग्रामीण बेटियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय माता बहनों ने गरबा कर फुटतालाब को संस्कृति और धर्म का सबसे बडा पर्व बना दिया….आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री रिंकू जैन और जैकी जैन व मंदिर के महंत श्री दिलीपदास जी महाराज ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में फुटतालाब में आये और भारत को गर्व की अनुभती करवाने वाली संस्कृति से जुडे.

Next Post

शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, नीमच पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Sun Oct 18 , 2026
नीमच। शेयर बाजार में ट्रेडिंग के टिप्स देकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच और सोशल मीडिया के जरिए निवेश का झांसा… इस तरीके से लोगों के साथ कथित ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नीमच पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर सेल और नीमच सिटी थाना पुलिस की संयुक्त […]

You May Like