दिवाली के बाद भोपाल की हवा हुई ज़हरीली: एक साल में 22% बढ़ा प्रदूषण

भोपाल। दीपावली पर हुई आतिशबाजी का असर इस बार भोपाल की हवा पर पिछले साल से ज्यादा पड़ा है. दिवाली के अगले दिन शहर का औसत एक्यूआई 235 से बढक़र 287 दर्ज किया गया. यानी एक साल में प्रदूषण के स्तर में करीब 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. शहर के कई इलाकों में प्रदूषण अब भी गंभीर बना हुआ है. खासकर सुबह के समय हवा में मौजूद बारीक कणों का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया. दिन चढऩे और हवा की स्थिति में बदलाव के साथ शाम तक एक्यूआई में गिरावट दिखाई दी. टीटी नगर में स्थिति और खराब रही. यहां पिछले साल एक्यूआई 313 था, जो इस बार बढक़र 369 तक पहुंच गया. प्रदूषण बढऩे का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है. अस्पतालों से मिले आंकड़ों के अनुसार सांस संबंधी बीमारियों की ओपीडी में मरीजों की संख्या एक दिन में करीब 500 से बढक़र 600 हो गई. यह लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि है. उल्टी-दस्त, सिरदर्द और पेट संबंधी शिकायतों वाले मरीज भी बढ़े हैं. दीपावली की छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में लोग निजी क्लीनिकों में पहुंचे. त्वचा संबंधी परेशानियों के मरीजों में भी करीब 20 प्रतिशत वृद्धि बताई गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषण का स्तर सामान्य होने में करीब 72 घंटे लग सकते हैं. इन दिनों हवा की रफ्तार कम है और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषक कण वातावरण में नीचे ही जमा रह सकते हैं. जमीन के पास ठंडी हवा और उसके ऊपर गर्म हवा की परत बनने से धुआं ऊपर नहीं जा पाता. इस स्थिति को तापमान प्रतिलोमन कहते हैं. पटाखों के अलावा वाहनों का धुआं, सडक़ की धूल और निर्माण कार्य भी प्रदूषण बढ़ाते हैं.

एक्यूआई 2.5 का स्तर 899 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक

उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक 10 नवंबर तडक़े तीन से छह बजे के बीच कुछ निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 2.5 का स्तर 899 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंच गया था. यह स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक स्थिति है. टीटी नगर में एक्यूआई 350 और ईदगाह हिल्स में 322 दर्ज किया गया. पर्यावरण परिसर क्षेत्र में यह 404 तक पहुंचा, जो गंभीर श्रेणी में आता है.

-इन शहरों में भी हवा खराब

आंकड़ों के अनुसार उज्जैन में एक्यूआई 410, भोपाल के टीटी नगर में 403, ग्वालियर में 363, इंदौर में 338 और जबलपुर में 328 दर्ज किया गया. विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को प्रदूषण कम होने तक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Next Post

यूपी में चंद्रशेखर और ओवैसी के बीच गठबंधन का हो सकता है ऐलान, 12 को घोषणा की संभावना

Tue Nov 10 , 2026
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 12 नवंबर को दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर […]

You May Like