अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिए गये 26 अब्राम टैंकों को रुस ने किया नष्ट

मास्को, 09 जून (वार्ता) रूसी सशस्त्र बलों ने अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिए गये 31 अब्राम टैंकों में से अबतक 26 को नष्ट कर दिया है।

यह जानकारी स्पूतनिक ने सोमवार को दी। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2023 में, तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को 31 एम1 अब्राम टैंक देने की घोषणा की थी।

स्पूतनिक की गणना के अनुसार,“रूसी सेना ने फरवरी 2024 से अब तक 26 टैंकों को नष्ट कर दिया है। इस तरह के पहले टैंक को 26 फरवरी, 2024 को अवदेयेवका दिशा में त्सेंट्र (केंद्र) समूह की सेनाओं ने नष्ट कर दिया था।”

अब्राम्स अमेरिका का मुख्य युद्धक टैंक है। एम1 जनरल अब्राम्स का लगातार उत्पादन 1980 में शुरू हुआ था। इस टैंक का नाम जनरल क्रेयटन अब्राम्स के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक टैंक बटालियन की कमान संभाली थी और बाद में वियतनाम में अमेरिकी सेना के अभियानों की देखरेख की थी।

अब्राम्स का आधुनिकीकरण किया गया और 2020 में उन्नत अब्राम्स एम1ए2 एसईपी वी3 टैंक अमेरिकी सेना को सौंपा गया।

 

Next Post

बम की धमकी के बाद गल्फ एयर का विमान कुवैत में सुरक्षित उतरा, संदिग्घ को लिया हिरासत में

Mon Jun 9 , 2025
कुवैत सिटी, 09 जून (वार्ता) कुवैत में गल्फ एयर के एक विमान को उडान भरने के कुछ समय बाद बम से उडाने की धमकी मिलने के बाद कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर लिया गया है। विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और संदिग्ध को गिरफ्तार […]

You May Like