हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा नगर में इन्दौर मार्ग से खण्डवा मार्ग तक प्रस्तावित बायपास सड़क के लिये चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सड़क निर्माण के लिये भू-अर्जन की सभी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिये।
कलेक्टर ने प्रस्तावित हरदा बायपास का किया निरीक्षण
