
दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप ग्राम सिंघपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतिका बड़ी बहू पति टीकाराम, उम्र 59 वर्ष, निवासी सिंगपुर बकरियां चराने के लिए जंगल गई हुई थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और महिला उसकी चपेट में आ गई।गंभीर हालत में परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना से गांव में शोक का माहौल है।
