शराब से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, तस्कर घायल

जबलपुर :पाटन थाना अंतर्गत सहसन के पास शराब से भरी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तस्कर घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार, शराब तस्कर कर ली और आरोपी को दबोच लिया।ने कार से ढुल रही शराब पकड़ी। इसके साथ ही आरोपी को रंगे हाथों धरदबोचा । टीआई गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि सूचना मिली कि सहसन के पास पाटन शहपुरा मेन रोड पर एक वेन्यू गाडी का चालक अपनी गाडी को तेज रफ्तार में चल रहा था तेजी से चलाने के कारण अनियंत्रित हो कार पलट गयी है।

सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस को वेन्यू कार एमपी 20 सीजे 9434 सडक़ के नीचे पलटी हुई मिली, गाडी के पास शराब के पाव बिखरे पडे थे जिन्हें हिमांशु रजक 29 वर्ष निवासी कुचबंधिया मोहल्ला घमापुर का भर रहा था। पूछताछ करने पर उक्त गाडी चलाकर अवैध शराब का परिवहन करना स्वीकार किया, हिमांशू को सडक़ दुघटना के कारण चोटें आ गयी थी, चैक करने पर गाडी की डिक्की एवं आगे व पीछे की सीटो में कार्टूनों एवं बोरियों में कुल 1050 पाव देशी शराब कीमति 1 लाख 5 हजार रूपये की रखी मिली। आरोपी के कब्जे से 1050 पाव देशी शराब एवं वेन्यू कार एमपी 20 सीजे 9434 कीमती 5 लाख रूपये की जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Next Post

ट्विशा शर्मा मौत मामला: बयानों के अंतर्विरोध सुलझाने में जुटी सीबीआई, 80 किलो की डमी से होगा क्राइम सीन री-क्रिएशन

Sat May 30 , 2026
भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब उस मोड़ पर पहुंच गई है, जहां सीबीआई केवल बयानों पर नहीं बल्कि घटनाक्रम के वैज्ञानिक पुनर्निर्माण और आरोपियों के फैसलों की मंशा को परखने में जुट गई है। जांच एजेंसी ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से पूछताछ का केंद्र उन […]

You May Like