दीपावली पर्व पर जिलेभर में खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष निगरानी

छिंदवाड़ा. दीपावली त्यौहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग छिंदवाड़ा की चार टीमें जिले की सभी तहसीलों सहित संपूर्ण जिले में लगातार निरीक्षण, निगरानी एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में विगत तीन दिनों में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए। जुन्नारदेव एवं नीमढाना क्षेत्र में पन्नू ढाबा से तुवरदाल, चोटीवाला बेसन एवं इंडिपेंडेंस सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए। मनकूघाटी में नीतेश किराना एवं होटल से चूड़ा नमकीन एवं दूध के नमूने तथा नवेगांव में कंचन होटल से नमकीन चूड़ा एवं कूंदा पेड़ा के नमूने संग्रहित किए गए। इसी प्रकार चावलपानी में जीरा, तेल, दूध एवं हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा सिंगोड़ी में मयंक होटल, जीशान स्वीट्स एवं अपना स्वीट्स तथा चौरई में राजस्थान स्वीट्स, पंडितजी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, रंगजी स्वीट्स एवं राजपुरोहित स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। इन प्रतिष्ठानों से खोवा, जलेबी, फेनी, पेड़ा, मगज के लड्डू, मावा, मावा कतली एवं नमकीन के नमूने संग्रहित किए गए। इसी क्रम में लोधीखेड़ा स्थित लालाजी होटल एवं बीकानेर मिष्ठान भंडार, रामाकोना स्थित बालाजी मिष्ठान भंडार एवं हरियाणा मिष्ठान भंडार तथा खमारपानी स्थित धनलक्ष्मी मार्ट का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।

बड़े ब्रांड के खाद्य पदार्थों के नमूने भी पाए गए अमानक ०००००

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा पिछले कुछ महीनों में विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांड के खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें हल्दीराम ब्रांड का दूध, पतंजलि गाय का घी, अनिक घी एवं कृष्णम घी के नमूने अमानक पाए गए हैं। इन सभी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला छिंदवाड़ा द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि दीपावली पर्व के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलेभर में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Next Post

700 कारतूस और दो पिस्टल के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Fri Oct 30 , 2026
मंदसौर। भानपुरा थाना क्षेत्र में दो पिस्टल और 700 जिंदा कारतूस से जुड़े मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी तथा दूसरे को उज्जैन जिले के नागदा से पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश […]

You May Like