जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला निवासी एक युवक के मोबाइल को हैंग कर साइबर ठग ने 60 हजार रूपए उड़ा लिए। पुलिस के मुताबिक तुलसी कुमार निवासी चौधरी मोहल्ला तेवर का बाल कटिंग की दुकान चलाता है उसका यूनियन बैंक तेवर में खाता है, साइबर ठग ने उसका मोबाइल हैंग किया इसके बाद उसने मोबाइल को रीसेट कर दिया था। इसके बाद अपना गूगल पे एकाउण्ट चैक किया तो उसके खाते में से 60000 रूपये गायब थे ट्रांजेक्शन चैक किया तो गूगल पे एप से उसके मोबाइल नंबर से अज्ञात द्वारा उसके एकाउण्ट से यूपीआई के माध्यम से 60000 रूपये ट्रांसफर कर लिये गए।
Next Post
इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना विश्वकप के फाइनल में
Thu Jul 16 , 2026
अटलांटा 16 जुलाई (वार्ता) एन्जो फर्नांडेज और लोटारो मार्टिनेज के एक-एक गोलों की मदद से अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्वकप जीतने के अपने सपने को जिंदा रखा। अब खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन से होगी। अटलांटा स्टेडियम में […]
