
अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, भूकंप के कारण साइतामा, चिबा, कानागावा और इबारकी प्रांतों में 22 लोग मामूली घायल हुए हैं, जबकि टोक्यो में 15 अन्य लोग घायल हैं। कानागावा में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक (एनएचके) के अनुसार, इबारकी प्रांत के उशिकु सिटी हॉल की छत का एक हिस्सा ढह गया, जबकि टोक्यो में लिफ्टों में लोगों के फंसे होने की सूचनाएं भी मिलीं। राहत की बात यह रही है कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।
भूकंप के कारण रविवार सुबह रेल सेवाएं प्रभावित हुईं।
जेआर ईस्ट ने जोबन लाइन, केहिन तोहोकू लाइन और शोनान शिंजुकु लाइन सहित कई रेल लाइनों में देरी की सूचना दी। घटना के तुरंत बाद प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रधानमंत्री कार्यालय के आपदा प्रबंधन केंद्र में एक संपर्क कार्यालय स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा, “जिन क्षेत्रों में तेज झटके महसूस किये गये हैं, वहां के नागरिकों से अनुरोध है कि वे इसी तीव्रता के एक और भूकंप की आशंका के मद्देनजर सतर्क रहें।”
