दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बना ली है। 11वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह 10,913 मतों की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में पहुंच गए हैं। लगातार बढ़ती बढ़त के बीच कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल है।
11वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह को कुल 50,309 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 39,396 वोट मिले हैं। इस तरह कांग्रेस ने भाजपा पर 10,913 मतों की बढ़त बना ली है। वहीं 10वें राउंड के बाद ही घनश्याम सिंह की बढ़त करीब 11 हजार वोट तक पहुंच गई थी। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना केंद्र छोड़कर बाहर निकल गए। हालांकि मतगणना अभी जारी है और शेष राउंड के परिणाम आने बाकी हैं।
