तीन ट्रक में लदे 61 मवेशियों को पुलिस ने छुड़ाया

सतना :तीन ट्रकों में ठूंस ठूंस क्रूरतापूर्वक लादे गए 61 मवेशियों को छुड़ाने के साथ ही जिले की चित्रकूट थाना पुलिस द्वारा तस्करी में लिप्त 3 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. चित्रकूट थाना प्रभारी गिरिजा शंकर वाजपेयी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए पशु तस्करी की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर पुलिस टीम ने सती अनसुईया मोड़ के निकट घेराबंदी कर दी. इसी दौरान गोदावरी मोड़ से चित्रकूट की ओर आते हुए 3 डीसीएम ट्रक नजर आए. जांच के लिए रोकने के बाद जब ट्रक के पिछले हिस्से की तिरपाल हटाई गई तो उनमें ठूंस ठूंस कर क्रूरतापूर्वक भैंस और पड़वे नजर आए.

पूछताछ किए जाने पर ट्रक चालकों की पहचान निजाउद्दीन पिता मुवीन अहमद 45 वर्ष बरीपुर कौशांबी उप्र, गनेश चौधरी पिता रमेश 30 वर्षं जहवाहर नगर सतना और बीरन सिंह पिता राजेंद्र 30 वर्ष हासिनपुर फतेहपुर उप्र के तौर पर हुई. पुलिस के अनुसार एक ट्रक में 20 नग पड़वे, दूसरे में 8 भैंस, 11 नग पड़वे, 12 नग छोटी पडिय़ा और तीसरे ट्रक में 1 भैंस, व 9 नग पड़वे लदे पाए गए. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा तीनों चालकों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मप्र कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया. इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त तीनो ट्रक कीमती 15 लाखस सहित कुल 61 मवेशी कीमत 29 लाख को जब्त कर लिया गया.

Next Post

'दो दीवाने सेहर में' में नए अंदाज़ में नज़र आयेंगे सिद्धांत चतुर्वदी

Sat Jan 31 , 2026
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सेहर में’ में नए अंदाज़ में नज़र आयेंगे। गंभीर और दमदार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी आगामी फिल्म ‘दो दीवाने सेहर में’ के साथ एक नए अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं। मृणाल ठाकुर […]

You May Like