मंडला: ज़िले में आगामी 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 7 जुलाई एवं 8 जुलाई को शैक्षणिक संस्थाओं में अवकाश घोषित किया है।
विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी,जोखिम तथा छात्र हित में शासकीय एवं अशासकीय (मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त एवं सीबीएसई बोर्ड) शैक्षणिक संस्थाओं के लिए यह अवकाश घोषित किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो। अवकाश के कारण बाधित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पूर्ति अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त कालखंड लगाकर की जाएगी।
