
जबलपुर। दीनबंधु अभियान के अंतर्गत नौदरा चौक पर भिक्षावृत्ति रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों से अपील की गई कि वे जरूरतमंदों को भोजन, पानी एवं वस्त्र दें, लेकिन भिक्षा के रूप में नगद राशि देना पूरी तरह बंद करें। अभियान के दौरान बताया गया कि नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से विजन जबलपुर द्वारा शहर में निराश्रितों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही भीख मांगने वाले बच्चों को सामाजिक बुराई से बचाकर शिक्षा से जोड़ने का कार्य भी दीनबंधु अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक नागरिक नगद भिक्षा देते रहेंगे, तब तक भिक्षावृत्ति समाप्त नहीं होगी और ये लोग समाज की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाएंगे। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के साथ अरुण दुबे, प्रदीप श्रीवास्तव, विजय सूर्यवंशी, अशोक राजपूत, टेकचंद अधिकारी, सी.एस. राजपूत, राजेंद्र सिंह ठाकुर, बी.बी. मोनगा, आर.के. व्यास, मलकीत सिंह, पी.के. बोस, अनूप मजूमदार, राजेश मालिक, सी.पी. राज, विजय यादव, प्रदीप रजक सहित विजन जबलपुर के अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
