29 को निकलेगी जिन शासन प्रभावना बाईक रैली

ग्वालियर: आचार्य सुबल सागर महाराज के सानिध्य में जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्षकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। यह त्रिदिवसीय निर्वाण महोत्सव 29 से 31 जुलाई तक सकल जैन समाज ग्वालियर एवं सन्मति सुबल पावन वर्षायोग समिति की ओर से आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यकम समन्वयक भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र. 02, आप और हम टीम ग्रेटर ग्वालियर ओर दिगंबर जैन जागरण युवा मंच ग्रेटर के निर्देशन में आयोजित होगे। महोत्सव में थाटीपुर, उपनगर किलागेट, लश्कर, मुरार ओर समस्त जैन संस्थाएं विशेष रूप से सम्मिलित होगी।

आज प्रेसवार्ता में महोत्सव के मुख्य संयोजक प्रवीण गंगवाल और विकास जैन ने बताया कि 29 जुलाई मंगलवार को सुबह 07 बजे से समन्वयक भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र. 02 एवं आप और हम (जैन कमाण्डों) टीम ग्रेटर ग्वालियर के साथ ग्वालियर समाज, जैन युवा मंडल, मुरार जैन समाज, थाटीपुर जैन समाज एवं सकल जैन समाज की सभी संस्थाओं के निर्देशन में जैन साधु, साध्वियों, जैन मंदिर, जैन तीर्थ रक्षार्थ हेतु जिन शासन प्रभावना रेली निकली जाएगी।

इस रैली में 23 बड़े चार पहिया वाहन, बुलेट, एक्टिवा, बाईक लेकर सम्मिलित होगे। रैली में जैन ध्वजा, महिला केसरिया साड़ी, पुरुष व्हाइट परिधान में टोपी पहनकर सम्मिलित होगे। रैली में बैण्ड, डी.जे. भी साथ में चलेंगे। रैली की जगह जगह जैन समाज के लोग भव्य अगवानी करेंगे। यह रैली नई सड़क स्थित चंपाबाग बगीची से शुरू होकर फालका बाजार, शिन्दे की छावनी, लायंस पार्क गोपाचल पर्वत, फूलबाग, जयेन्द्रगंज, दाल बाजार, नया बाजार, हुजरात रोड, दौलतगंज, माधवगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, नई सड़क, दाना ओली, मोर बाजार, जनकगंज, हनुमान चौराहा से होती हुई वापस चंपाबाग धर्मशाला पर समाप्त होगी। तत्पश्चात आचार्य श्री के मंगल उद्बोधन होंगे।
30 को सुबह सहस्त्रनाम विधान ओर शाम को पार्श्वनाथ चालीस होगा
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्य सुबल सागर के सानिध्य में 30 जुलाई को प्रातः 07 बजे से सहस्त्रनाम विधान आयोजित होगा। 09 बजे से आचार्य श्री के मंगल प्रवचन होगे। रात्रि 07 बजे से संगीतमय पार्श्वनाथ स्त्रोत, पार्श्वनाथ चालीसा ओर भक्तामर स्त्रोत कार्यक्रम आयोजित चंपाबाग धर्मशाला नई सड़क पर होगे।

Next Post

आज पीएटी परीक्षा के लिए उड़नदस्ता दल गठित

Sat Jul 26 , 2025
सतना: आज आयोजित प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा दो पालियों में तीन केंद्रों आदित्य कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, आदित्य कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट और मां मीरा कान्वेंट स्कूल में होगी। परीक्षा संचालन के लिए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने उड़नदस्ता दल, […]

You May Like