आज पीएटी परीक्षा के लिए उड़नदस्ता दल गठित

सतना: आज आयोजित प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा दो पालियों में तीन केंद्रों आदित्य कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, आदित्य कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट और मां मीरा कान्वेंट स्कूल में होगी।

परीक्षा संचालन के लिए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने उड़नदस्ता दल, आब्जर्वर व अन्य जिम्मेदारों की नियुक्ति की है। संयुक्त कलेक्टर सुधीर कुमार बेक सहायक समन्वयक, डीएसपी डीपी सिंह सुरक्षा समन्वयक बनाए गए हैं। अन्य अधिकारियों को विभिन्न तकनीकी व प्रशासनिक भूमिकाएं सौंपी गई हैं।

Next Post

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव

Sat Jul 26 , 2025
सतना:मैहर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर जीतनगर के निकट रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई. समाचार लिखे जाने पर दोनों की पहचान सुनिश्चत नहीं हो सकी थी. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना शुरु कर दी गई है.शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे मैहर […]

You May Like