पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.21 प्रतिशत चढ़कर 71.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 1.14 प्रतिशत उबलकर 74.83 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

सासन पावर ने ब्रिटेन की कंपनी को कर्ज चुकाने के लिए किया 15 करोड़ डॉलर का भुगतान

Wed Jan 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की रिलायंस पावर की सहायक कंपनी सासन पावर लिमिटेड (सासन पावर) ने बुधवार को कहा कि उसने 31 दिसंबर, 2024 को अपने ऋण दायित्व को पूरा करते हुए ब्रिटेन की आईआईएफसीएल कंपनी को 15 करोड़ डॉलर का भुगतान […]

You May Like