पंचांग 16 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 26 संवत् 2083 वैशाख कृष्ण चर्तुदशी गुरूवासरे शाम 6/53, उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे दिन 12/36, ऐन्द्र योगे दिन 9/21, विष्टि करणे सू.उ. 5/41, सू.अ. 6/19, चन्द्रचार मीन, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 16 अप्रैल 2026
वर्ष क प्रारंभ में नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ होगा, उतावलेपन में लिये गये निर्णय हानिकारक रहेंगे, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, मित्र के सहयोग से उदासीनता दूर होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ का योग है, व्यवसाय में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों की सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उतावलेपन पर लिया गया निर्णय हानिकारक रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये व्यक्तित्व में विकास होगा, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें.
—————————————————–
आज का भविष्य- गुरूवार 16 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक गंभीर एवं स्वाभिमानी, यात्रा और मनोरंजन का शौकीन होगा, माता पिता को जीवन में सुख रखेगा, नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होगा.
—————————————————–
मेष- विरोधियों से निपटने कूटनीति से काम लें, शिक्षा संतान के कार्यों में सफलता मिलेगी, अनावश्यक विवादों को टालें, न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिलेगी.
वृषभ- सोच समझकर नये कार्य में हाथ ड़ालें, चिन्ता दूर होगी, नियोजित कार्यों में इच्छानुसार सफलता मिलेगी, दूर-दराज की यात्रा हो सकती है.
मिथुन- आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे हैं, उसमें अच्छा लाभ होगा, संतान को सफलता मिलेगी, कामकाज में विलंब होगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा.
कर्क- पारिवारिक कलह दूर करने में सफलता मिलेगी, वरिष्ठ लोगों का सहयोग रहेगा, शारीरिक शिथिलता रहेगी, प्रियजनों का सहयोग रहेगा.
सिंह- टकराव आपसी बातचीत से सुलझ सकता है, उच्च अध्ययन का निर्णय होगा, भाग्यवर्धक प्रयासों में सफलता मिलेगी, निजी योजनाओं में सफलता मिलेगी.
कन्या- साझेदारी में नयी योजना शुरू हो सकती है, नये मित्र बनेंगे, उच्चाधिकारियों के सहयोग से आजीविका संबंधी प्रयासों में सफलता मिलेगी.
तुला- कारोबारी विस्तार की योजना बनेगी, लाभकारी अवसर सामने आयेगें, पुराना विवाद दूर होगा, महत्वपूर्ण कार्य बनेगा.
वृश्चिक- भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगें, कौटुम्बिक सुख एवं दायित्वों की पूर्ति होगी, महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरा होगा, महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का योग है.
धनु- मामूली बात से करीबी रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है, कामकाज के प्रति रूचि बनी रहेगी, शुभ समाचार मिलेगा, नियमितता का ध्यान रखें.
मकर- सकारात्मक सोच से उलझे मामले सुलझेंगे, आर्थिक कार्यों में शिथिलता रहेगी, शारीरिक अस्वस्थ्यता रह सकती है, सोचे हुये कार्यों में विलंब होगा.
कुम्भ- अधिकारियों के आदेश की अवहेलना न करें, प्रयास करने से इच्छित कार्य बनेंगे, रक्त संबंधियों में मधुरता आयेगी, परिश्रम की अधिकता रहेगी.
मीन- सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है, प्रापर्टी संबंधी कार्यों में परिश्रम करना होगा, लेन-देन में सतर्कता वांछनीय है.
—————————————————–
व्यापार भविष्य-
वैशाख कृष्ण चर्तुदशी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी में 20 से 30 रूपये की तेजी होगी, रूई कपास में घट-बढ़ होगी, चावल आदि के भाव में समानता रहेगी. चना, जौ के भाव में समता रहेगी. भाग्यांक 8176 है.
—————————————————–
