
खंडवा में दो साल पहले हो चुके हैं विस्फोट और तीन मौतें,उज्ज्वला से दौड़ रहे थे वाहन
नवभारत न्यूज
खण्डवा। जिले की अंतिम सीमा पर बसे सुलगांव में गैस री-फीलिंग का बड़ा अवैध कारोबार पकड़ा है। लंबे समय से खाद्य विभाग को शिकायतें मिल रही थीं। कलेक्टर की सख्ती के बाद नए अवैध कारनामे उजागर हो रहे हैं। इससे पहले भी खंडवा शहर में रसोई गैस री-फीलिंग के अवैध सेंटर में विस्फोट से हंगामा मच गया था। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी।
सुलगांव में भी त्रिलोक यादव नाम का आरोपी ऐसा काम कर रहा था। उज्जवला गैस को वाहनों में भर रहा था। उसका सेंटर रहवासी इलाके में मिला। ऐसे और भी सेंटर जिले में है। घासपुरा खंडवा में बड़े कांड व सैकड़ों गैस टंकियों में विस्फोट के बाद थोड़ी सख्ती हुई थी। कलेक्टर को पता होना चाहिए कि इस कांड में आगे क्या कार्रवाई हुई? गैस एजेंसियां फिर से बेलगाम क्यों हो गई?
कालाबाजारी
स्वीकार की आरोपी ने
छापा मारने पहुंची टीम की जाँच के कुछ समय पूर्व ही आरोपी त्रिलोक यादव द्वारा वाहन में गैस रिफिल किया जाना स्वीकार किया था। उसके द्वारा उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं से 14.2 केजी के भरे हुए गैस सिलेण्डर की खरीदी की जाती है।
इस गैस सिलेण्डर की गैस का उपयोग वाहनों में री-फीलिंग करने तथा अन्य लोगों को भरे गैस सिलेण्डर बेचने का धंधा किया जा रहा था।
18 ईंधन गैस
सिलेंडर पकड़े
जाँच में त्रिलोक यादव द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डर का अवैध भण्डारण कर मोटर गाडिय़ों में अवैध रिफलिंग किया जाना पाए जाने से मौके पर 14.2 केजी के 17 भरे व 01 खाली कुल 18 घरेलू गैस सिलेण्डर, गैस रिफिल के लिए उपयोग हेतु रखा गया मोटर पंप, 01 तौलकाँटा क्षमता 50 केजी, रबर पाईप मय रेग्यूलेटर जप्त किए जाकर सुलगांव इण्डेन गैस एजेन्सी को सुपुर्दगी में दिए गए। उपरोक्त समस्त कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी पुनासा श्री शिवम प्रजापति के मार्गदर्शन में संपादित की गई। प्रकरण सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
री-फीलिंग मोटर जब्त
जिला आपूर्ति अधिकारी अरूण तिवारी के द्वारा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील नागराज के माध्यम से जाँच कराई जाने पर सुलगांव में श्री केशरीनंदन भारत गैस सुलगांव नाम से संचालित दुकान में 17 भरे व 01 खाली कुल 18 घरेलू गैस सिलेण्डर मिले हैं। एक सिलेण्डर उल्टा रखा होकर मोटर से रबर पाईप व रेग्यूलेटर के माध्यम से मोटर में लगा हुआ मिला।
गजब की हिम्मत?
नई बात करें तो, पुनासा तहसील के ग्राम सुलगांव की केशरीनंदन भारत गैस सुलगांव दुकान में उज्जवला योजना के गैस सिलेण्डरों से वाहनों की रिफलिंग कर दुरूपयोग किया जा रहा था। एलपीजी गैस के अवैध भण्डारण एवं रिफलिंग के कारखाने को पकड़ा है।
